ADS

Nawada जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में विडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दुर्गा पूजा 2022 को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में मनाने के

 Nawada जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में विडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दुर्गा पूजा 2022 को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में मनाने के लिए सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अंचलाधिकारी थानाध्यक्ष आदि को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा और विसर्जन को शांतिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न करने के लिए अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में पूजा समिति के सदस्यों और सम्मानित शांति समिति के सदस्यों के बीच दो दिन के अन्दर बैठक करना सुनिश्चित करें उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा और विसर्जन के लिए संबंधित थाना से लाईसेंस प्राप्त करना अनिवार्य होगा। लाईसेंस में अंकित सभी शर्ताें को अनुपालन भी करेंगे उन्होंने अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि लाईसेंस में अंकित सभी शर्ताें को पढ़कर सुना देंगे और अनुपालन भी कराएं उन्होंने सभी थानाध्यक्ष और अंचलाधिकारी को स्पष्ट कहा कि चंदावसूली पर रोक लगाएं शहर के अन्दर सभी गाड़ियों को फोर्स के साथ जाॅच करना सुनिश्चित करें। पूर्व त्योहार की तरह इसमें भी डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। दुर्गा माता का विसर्जन गाड़ियों के माध्यम से ही कराने का निर्देश दिया गया।  विधि-व्यवस्था संधारण के लिए प्रभावशाली कार्रवाई करेंगे। सभी संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी एवं विडियोग्राफी को सुव्यवस्थित करेंगे उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि 05 से 06 अक्टूवर तक सभी दुर्गा माता की मूर्ति को विसर्जित

 करायेंगे। डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा पूजा पांडाल, विसर्जन एवं  रावण बद्ध के समय महिलाओं और बच्चों पर विशेष सुरक्षा के लिए कई निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शराबबंदी के लिए सख्त कार्रवाई करना सुनिश्चित करें चैंकीदारों को लागातार परेड करवायें एवं सूचना संग्रह सही सही कराएं। इसके लिए सभी थानेदारों को जबावदेही तय की गयी है। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन के लिए भी उन्होंने आवश्यक निर्देश दिए आज की बैठक में श्री उमेश कुमार भारती अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर श्री आदित्य कुमार पियूष अनुमंडल पदाधिकारी रजौली, श्री सत्येन्द्र प्रसाद जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी नवादा एसडीपीओ श्री उपेन्द्र प्रसाद श्री संजय कुमार पांडेय एसडीपीओ रजौली, सभी अंचलाधिकारी




कोई टिप्पणी नहीं

Disqus Shortname

sigma2

Comments system

[blogger][disqus][facebook]
Blogger द्वारा संचालित.