ADS

नवादा डीएम श्रीमती उदिता सिंह जिला पदाधिकारी नवादा ने आज अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में साप्ताहिक जनता दरबार आयोजित किए और परिवादियों के समस्याओं को धैर्य से सुना और यथाशीघ्र निष्पादन का आस्वासन दिए

 नवादा डीएम श्रीमती उदिता सिंह जिला पदाधिकारी नवादा ने आज अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में साप्ताहिक जनता दरबार आयोजित किए और परिवादियों के समस्याओं को धैर्य से सुना और यथाशीघ्र निष्पादन का आस्वासन दिए


नता दरबार में आधा से अधिक आवेदनों को आॅन स्पाॅट निष्पादन किया गया आज की जनता दरबार में राशन आपूर्ति भूमि विवाद, परिवहन, राजस्व, मद्य निषेध, शिक्षा नगर निगम, भू अर्जन, पारिवारिक विवाद, अतिक्रमण आदि से संबंधित मामले छाये रहे जिला पदाधिकारी ने 102 से अधिक आवेदकों को उनकी समस्याओं को बड़े धैर्य से सुना और निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए 2 सप्ताह के अंदर निवारण करने का निर्देश दिए । अखिलेश कुमार, पिता-श्री बिरेन्द्र मिस्त्री, ग्राम पररिया, प्रखंड-नारदीगंज ने बताया कि मेरी माता जी का मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी, जिसके लिए मुआवजा की मांग को लेकर कार्यालयों का चक्कर लगाता रहा। सभी आवश्यक प्रपत्रों के साथ आवेदन जिला परिवहन कार्यालय में देने का निर्देश दिया गया। सड़क दुर्घटना में मौत होने पर अनुदान की राशि जिला परिवहन कार्यालय के द्वारा दी जाती है। रोह प्रखंड अन्तर्गत भिखमपुर पंचायत के वार्ड नम्बर-05 में नल जल योजना के नलकूप बंद पड़ा है, जिसपर जिलाधिकारी ने गंभीरता पूर्वक लेते हुए कार्यपालक पदाधिकारी पीएचईडी को जल्द से जल्द ठीक करने का निर्देश दिया।


ज जनता दरबार में श्री उज्ज्वल कुमार सिंह अपर समाहर्ता, श्री सत्येंद्र प्रसाद डीपीआरओ, वरीय उपसमाहर्ता श्रीमती अमु आमला आदि पदाधिकारी उपस्थित थे

कोई टिप्पणी नहीं

Disqus Shortname

sigma2

Comments system

[blogger][disqus][facebook]
Blogger द्वारा संचालित.