नवादा जिला के सभी विधायक व विधायिका को अंबेडकर हॉल में महिला संघर्ष मोर्चा के द्वारा सम्मानित किया गया
नवादा जिला के सभी विधायक व विधायिका को अंबेडकर हॉल में महिला संघर्ष मोर्चा के द्वारा सम्मानित किया गया ,महज संयोग है की इस नव वर्ष में सभी विधायक एक साथ एकत्रित होकर महिला सशक्तिकरण एवं नवादा के विकास के लिए संकल्प लिया ।बाद में यह सभा में तब्दील हो गई। सभा की अध्यक्षता बीना मिश्रा ने की, मंच का संचालन पुष्पा कुमारी ने की ,सभा को नवादा के विधायिका विभा देवी, हंसुआ की विधायिका नीतू कुमारी, वारसलीगंज की विधायिका अरुणा देवी ,रजौली के विधायक प्रकाश वीर एवं गोविंदपुर के विधायक मोहम्मद कामरान ने संबोधित किया ।धन्यवाद ज्ञापन राजकुमारी देवी ने की ,अंत में महिलाओं की मांग पर विभा देवी ने महिला पुस्तकालय भवन निर्माण के लिए राशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया ।नवादा के इतिहास में यह पहली घटना है कि सभी विधायक एक ही मंच से नवादा के महिलाओं को संबोधित किया एवं नवादा के विकास पर चर्चा की।

कोई टिप्पणी नहीं