ADS

लालटेन बाबा के 30वें उर्स मेला पर की गई चादरपोशी


 लालटेन बाबा के 30वें उर्स मेला पर की गई चादरपोशी


कौआकोल। प्रखण्ड के पहाड़पुर पंचायत के टीकोडीह गांव में शुक्रवार को अब्दुल गनी शाह कादरी उर्फ लालटेन बाबा के 30 वें उर्स मेला को लेकर लोगों ने उनके मजार पर जाकर चादरपोशी की। इस संबंध में व्यवस्थापक सदस्य खादिम हाजी मोहम्मद अली मस्त कलन्दर,हाजी आजिम साहब,हाजी मोहम्मद जमाल उद्दीन,सरफराज आलम,महमूद आलम,मोहम्मद दानिश इकबाल आदि ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांती इस वर्ष भी मजार पर चादरपोशी कर खुशहाली व सलामती के लिए अमन एवं चैन की दुआ माँगी गई। साथ ही कोरोना बीमारी के खात्मे के लिए भी दुआ की गई। लोगों ने बताया कि इस मजार पर लोग दूर-दूर से अपने मुरादें पूरी करने के लिए यहां आते हैं और मन्नतें पूरी होने पर चादर चढ़ाते हैं। कुछ लोग मन्नतें मांगने के लिए भी यहां आते हैं और यह कार्य कई वर्षों से होता आ रहा है। यह मजार सद्भाव का भी प्रतीक है। उन्होंने बताया कि उर्स को लेकर मिलाद का भी आयोजन किया गया।

आज़ भी 15-01-2020 को चादर पोशी होगी साथ शाम 6:30 बजे लंगर खाने का इन्तेजाम रखा गया है ll kawakoldigitallife


कोई टिप्पणी नहीं

Disqus Shortname

sigma2

Comments system

[blogger][disqus][facebook]
Blogger द्वारा संचालित.