ADS

पकरीबरामा अंतर्गत सड़क बनी झील वारसलीगंज विधानसभा

पकरीबरामा अंतर्गत सड़क बनी झील वारसलीगंज विधानसभा 
सड़क बनी झील।ज़िम्मेदार कौन, वारसलीगंज विधानसभा में 
एक ऐसी सड़क जहाँ से होकर नवोदय विद्यलय जाया जाता है।जो सड़के रेवार,बाजपुर और पकरी जैसे आजादी से भी पुराने गांवो को पकरीबरावां मेन मार्केट से जोड़ती है।आज इसके आस्तित्व पर ही सवाल उठ रहा है।आखिर यह सड़क है या झील,
जी हाँ हम बात कर रहे है बाजपुर,रेवार या जवाहर नवोदय जाने वाली सड़के की। यह सड़क काफी बदहाल जर्जर स्थिति मे हो चुकी है।बरसात के दिनों मे कई जगह पर पानी का जलजमाव इतना ज़्यादा हो जाता है की सड़के कई जगह पर गड्डे होने की वजह से ऐसा मानो की सड़के नही झील है।
गौरतलब है की कई सालो से टूटी जर्जर हालत मे हो चुकी इस सड़क का निर्माण नही हुआ है। पकरीबरावां मेन बाज़ार को 
जोड़ते हुए यह सड़क रेवार, जवाहर नवोदय विद्यालय जो की एक केंद्रीय विद्यालय है ना सिर्फ वहा तक बल्कि पकरीबरावां के हाई स्कूल जो की 10+2 का दर्जा प्राप्त है।इसी रोड मे है।साथ ही बाजपुर,पकरी,जैसे बड़ी आबादी वाले गांव,और कई प्राइवेट स्कूल,और ईदगाह समेत कई दुकाने भी है।यानी काफी महत्यपूर्ण यह सड़क है।बरसात के दिनों मे लोगो को ख़ासकर स्कूली बच्चे,बढ़े बुज़ुर्ग और मरीज़ो को ले जाने ख़ासकर इमरजेंसी सेवा मे काफी परेशानी होती है।
बिहार सरकार से पकरीबरावां की जनता मांग करती है की अत्यंत महत्यपूर्ण इस सड़क की जल्दी मरम्म्त का काम शरू किया जाय।ताकि लोगो को आने- जाने मे ख़ासकर बरसात मे परेशानियाँ ना हो
अतः हम सभी गांव के लोग अपने प्रतिनिधी जी विधायक महोदया और संसद महोदय से आग्रह निवेदन करते हैं कि इस रोड का जल्द से जल्द बनाने का कृपा करे वारसलीगंज विधानसभा


कोई टिप्पणी नहीं

Disqus Shortname

sigma2

Comments system

[blogger][disqus][facebook]
Blogger द्वारा संचालित.