नवादा में सचिन कुमार की हत्या राजद नेता श्रवण कुशवाहा ने परिवार से की मुलाकात
नवादा में सचिन कुमार की हत्या राजद नेता श्रवण कुशवाहा ने परिवार से की मुलाकात
नवादा: कल 3 नंबर बस स्टैंड के पास पवन मैरेज हॉल ग्राम डोमनबाग, प्रखंड कौवाकोल निवासी श्री ब्रह्मदेव महतो के पुत्र सचिन कुमार की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी इस निर्मम घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। नवादा जिले के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी और RJD नेता श्रवण कुशवाहा ने सचिन के परिवार से मुलाकात की, संवेदना व्यक्त की और आर्थिक सहायता प्रदान की.
श्रवण कुशवाहा ने प्रशासन से मांग की कि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए। उन्होंने कहा, "इस तरह की घटनाएं समाज के लिए कलंक हैं, और दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।"
सचिन की आत्मा को शांति मिले। विनम्र श्रद्धांजलि।
कोई टिप्पणी नहीं