नवादा के सिरदला में 50 हजार रुपए रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार
नवादा के सिरदला में 50 हजार रुपए रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार
सिरदला अंचल का है दूसरा मामला
खबर बिहार के नवादा जिला से है ,जहां जिले के सिरदला प्रखंड के सरकारी अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार सर चढ़कर बोल रहा है। दो दिन पूर्व सिरदला अंचल कार्यालय में फैले भ्रष्टाचार की खबरें सोशल मीडिया में प्रकाशित हुई थी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। शुक्रवार को समाचार की पुष्टि तब हुई, जब निगरानी विभाग की टीम ने राजस्व कर्मचारी को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।
निगरानी पटना की टीम ने डीएसपी आदित्य राज के नेतृत्व में सिरदला अंचल में छापेमारी कर चौकिया पंचायत में कार्यरत राजस्व कर्मचारी रंजीत कुमार को पच्चास हजार रुपया रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया । चौकीया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजकुमार ने बताया कि प्रभारी सीओ अभिनव राज भी उक्त मामले में कम दोषी नहीं हैं। गिरफ्तारी बनियाडीह निवासी उमेश प्रसाद यादव द्वारा निगरानी में शिकायत दर्ज करवायी थी, जिसके बाद मामले कि सत्यापन कराये जाने के बाद शुक्रवार को अंचल कार्यालय से राजस्व कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया।
#nawadapolish #nawada_reels #गोविंदपुर #बिहार #तेजस्वी #nawadabihar #हिसुआ #NawadaNews #राजद #नवादा #सिरदला
कोई टिप्पणी नहीं