ADS

रोह, नवादा: एक साथ तीन-तीन लोगों के मौत की ख़बर जैसे ही मनहूस मंगलवार की सुबह कुंज गांव पहुंची मानो चारों तरफ अंधेरा छा गया।


 रोह नवादा एक साथ तीन-तीन लोगों के मौत की ख़बर जैसे ही मनहूस मंगलवार की सुबह कुंज गांव पहुंची मानो चारों तरफ अंधेरा छा गया। शुभचिंतकों की पैरों की आहट मृतकों के घरों की ओर सुनाई देने लगा। वहीं दूसरी ओर परिजनों के चीख पुकार से पूरा गांव में मातम छा गया। मृतक वीरेन्द्र सिंह उर्फ बीरू सिंह लोजपा नेता रमाकांत सिंह और अरुण सिंह के परिजनों पर मानो पहाड़ टूट गया। परिजनों के चित्कार से आम लोगों का दिल दहल गया। हर कोई पीड़ित परिवार को सांत्वना देने में लग गए। तीनों शवों को सकरी नदी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया l घटना के बाद पूरे गांव में चूल्हा नहीं जला। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे। जानकारी के लिए बता दें कि कुंज गांव निवासी सुरेन्द्र सिंह की पुत्री की शादी के पूर्व तिलक देने के लिए लखीसराय के अरमा गांव बारात गई थी लौटते वक़्त सिकंदरा चौक पर शेखपुरा की ओर जा रही बालू लदे हाइवा ट्रक ने स्कार्पियो में जबरदस्त टक्कर मार दी हादसा इतना भयंकर था कि घटनास्थल पर वीरेंद्र सिंह उर्फ़ वीरू और रमाकांत सिंह की मौत हो गई। जबकि वाहन पर सवार अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक अन्य घायल अरुण सिंह की मौत इलाज के दौरान नवादा सदर अस्पताल में हो गई। स्थानीय 

विधायक मोहम्मद कामरान ने पीड़ित परिवार से मिलकर अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त किया। तथा पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया। विधायक मोहम्मद कामरान सकरी नदी स्थित श्मशान घाट भी गए। इसके अलावा भाजपा के जिलाध्यक्ष अनिल मेहता, जिला पार्षद विद्याभूषण केवट, कुंज पैक्स अध्यक्ष समीर कुमार मुन्ना, मुखिया प्रतिनिधि प्रह्लाद राम, सुमन कुमार, अभिषेक कुमार, भगवान सिंह, सरपंच पति सुरेन्द्र पासवान, उप सरपंच अनीता देवी ,पूर्व मुखिया अनिरुद्ध सिंह,सर्जन राम सहित दर्जनों लोगों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया। इस घटना में घायल स्कार्पियो ड्राइवर महुली गांव निवासी वरुण यादव, विपिन सिंह, अशोक सिंह और कृपा शंकर गौरव का ईलाज निजी अस्पतालों में चल रहा है




कोई टिप्पणी नहीं

Disqus Shortname

sigma2

Comments system

[blogger][disqus][facebook]
Blogger द्वारा संचालित.