ADS

RJD विधायक मोहम्मद कामरान ने किया 600 कम्बल का वितरण

 RJD विधायक मोहम्मद कामरान ने किया 600 कम्बल का वितरण 

कौवाकोल प्रखण्ड के सरौनी पंचायत के गाँधीधाम गांव में शनिवार को विशेष शिविर लगाकर स्थानीय विधायक मोहम्मद कामरान ने ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया. इस दौरान उन्होंने गाँधीधाम,प्रभानगर एवं कपसिया गांव के


 600 जरूरतमंद लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया। लोगों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है उन्होंने लोगों से नीतीश सरकार की विफलताओं की चर्चा करते हुए कहा कि बिहार में तेजस्वी सरकार बनने पर महिलाओं को माई बहिन सम्मान योजना का लाभ,वृद्धापेंशन की राशि में बढ़ोतरी आदि जनकल्याणकारी योजनाओं को लाकर लोगों को


 लाभान्वित किया जाएगा। वहीं इस दौरान विधायक ने लोगों को समस्याओं को भी सुना तथा कहा कि जनसमस्याओं के निष्पादन के प्रति वे सदैव गोविंदपुर विधानसभा के जनता के साथ खड़े हैं। मौके पर प्रखण्ड राजद अध्यक्ष कैलाश प्रसाद यादव समेत अन्य लोग मौजूद थे...

 #NewsUpdate #MLA #Kamran #Govindpur

कोई टिप्पणी नहीं

Disqus Shortname

sigma2

Comments system

[blogger][disqus][facebook]
Blogger द्वारा संचालित.