मानव तस्कर पर DM की पैनी नजर ठेकेदार के ऊपर एफआईआर दर्ज
नवादा दिनांक 02.11.2022 को मध्य रात्रि में श्रीमती पूनम कुमारी श्रम अधीक्षक, नवादा द्वारा मजदूरों से भरी दो बसों को जप्त किया गया। सूचना प्राप्त होने पर बुधौल बस स्टैंड नवादा से मजदूरों को अवैध तरीके से रात के अंधेरे में ठीकेदार सुरेश चौहान, ग्राम-सोहजाना के द्वारा पष्चिम बंगाल के लिए भेजा जा रहा है। सूचना प्राप्त होने पर श्रम विभाग की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए, दो बसों सम्राट बस एवं मीना श्री को सद्भावना पुल पर जप्त किया गया और रात्रि में बुन्देलखण्ड थाना अन्तर्गत ठीकेदार एवं सुरेश चौहान पर अन्र्राज्यीय प्रवासी मजदूर अधिनियम-1979 के अन्तर्गतb विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करायी गई। जिला पदाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह के निर्देशानुसार श्रम अधीक्षक, नवादा द्वारा मजदूर, ठीकेदारों पर अवैध रूप से मजदूरों के ले जाने पर हो रही कार्रवाई से जिले के सभी ठीकेदारों में हड़कम्प है। विदित हो कि विगत सप्ताह में भी श्रम अधीक्षक, नवादा द्वारा नगर थाने में मजदूर ठीकेदारों और बसों पर दो प्राथमिकी दर्ज कराने गई थी@kdlnews

कोई टिप्पणी नहीं