ADS

सर्दी में जानलेवा बनी बंद कमरे में जलती अंगीठी दम घुटने से पति की मौत, पत्नी की हालत चिंताजनक

सर्दी में जानलेवा बनी बंद कमरे में जलती अंगीठी दम घुटने से पति की मौत, पत्नी की हालत चिंताजनक
मामला जिले के उग्रवाद प्रभावित कौवाकोल प्रखंड क्षेत्र के बड़राजी बाजार का है यहां के एक अधेड़ व्यक्ति ने ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी सुलगाकर रखी थी लेकिन सुबह होते होते उनकी जीवन लीला समाप्त हो गई। उनकी पत्नी की हालत भी काफी गंभीर है डॉक्टरों के मुताबिक वो खतरे से बाहर हैं
बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात किशोरी मिस्त्री और उनकी पत्नी उषा देवी ने ठंड से बचने के लिए कमरे में कोयले की अंगीठी जलाकर सो गये रातभर में अंगीठी का जहरीला धुआं कमरे में फैल गया। इसकी वजह से अचानक ही दोनों का दम घुटने लगा किशोरी मिस्त्री दम घुटने से बेसुध हो गए पड़ोसियों ने दंपति को कौआकोल पीएचसी में भर्ती कराया लेकिन किशोरी मिस्त्री की मौत हो गई, जबकि पत्नी फिलहाल खतरे से बाहर हैं
ये सावधानी जरूरी है
जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. अक्सर लोग ठंड में ये गलती कर बैठते हैं। बंद कमरे में न तो रूम हीटर या ब्लोअर चलाएं और न ही कोयले की अंगीठी या अलाव।
रूम हीटर कमरे में ऑक्सीजन की मात्रा को कम कर देता है। यही नहीं कमरे में नमी का स्तर गिर जाता है जिससे सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। जबकि अंगीठी या अलाव से कमरा धुएं से भर जाता है इसके चलते दम घुटने से लोगों की मौत तक हो जाती है
बंद कमरे में अलाव जलाना खतरनाक:-
यदि रातभर हीटर या ब्लोअर जलाते हैं तो कमरे में एक बाल्टी पानी रख दें, या फिर गीला कपड़ा कमरे में टांगकर रखें ऐसा करने से कमरे की नमी हियूमीडिटी मेनटेन रहती है इसके अलावा रात में बंद कमरे में बोरसी या अंगीठी जलाकर कतई नहीं सोएं इससे कमरे में कार्बन मोनो ऑक्साइड की मात्रा बढ़ जाती है. ये जहरीली होती है इससे परेशानी बढ़ सकती है और सांस फूलने, खांसी, दम घुटने की आशंका रहती है। यदि कमरे में बोरसी जला रहे हैं तो वेंटिलेशन की सुविधा होनी चाहिए. जिससे धुआं बाहर निकल जाए.. News KDL

कोई टिप्पणी नहीं

Disqus Shortname

sigma2

Comments system

[blogger][disqus][facebook]
Blogger द्वारा संचालित.