ADS

पटना के अटल पथ पर हाई स्पीड से चलने वाली गाड़ियों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने अपनी मुहिम की शुरुआत कर दी


 पटना के अटल पथ पर हाई स्पीड से चलने वाली गाड़ियों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने अपनी मुहिम की शुरुआत कर दी है। गुरुवार को ट्रैफिक पुलिस 2 हाई स्पीड रडार गन के साथ अटल पथ पर उतरी, रडार गन की मदद से 500 मीटर दूर से ही 40 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की स्पीड से चल रही गाड़ियों की डिटेल्स ट्रैफिक पुलिस को मिल जा रही है। पास आते ही ऐसी गाड़ियों को रोका जा रहा है, इसके बाद उनसे 2 हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया जा रहा है। यही नहीं पुलिस लिखी कार को भी नहीं छोड़ा गया,उनसे भी 2 हजार का चालान वसूला गया, करीब दो घंटे में 46 लोगों से फाइन वसूला गया।अटल पथ से शुरू हुई यह मुहिम लगातार चलती रहेगी।

कोई टिप्पणी नहीं

Disqus Shortname

sigma2

Comments system

[blogger][disqus][facebook]
Blogger द्वारा संचालित.