ADS

कौआकोल आश्रम रोड में पानी टँकी के पास रविवार को आधुनिक मशीनों से फिटनेश


 कौआकोल आश्रम रोड में पानी टँकी के पास रविवार को आधुनिक मशीनों से फिटनेश पॉइंट जिम ऑनर नामक एक जिम सेंटर का उदघाटन किया गया। जिसका उदघाटन कौआकोल पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद जमाल उद्दीन उर्फ छोटू मियां ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रोजाना व्यायाम करना शरीर के लिए अच्छा होता है। इससे विभिन्न प्रकार की बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है। ऐसे में क्षेत्र के युवाओं के लिए यह जिम सेंटर काफी मददगार साबित होगा। संचालक मोहम्मद वहाब एवं मोहम्मद औरंगजेब ने बताया कि इस जिम में जिस तरह का सामान रखा गया है,उससे युवाओं को काफी मदद मिलेगी। यहां पर युवा कसरत कर अपना शरीर बना सकते हैं। आज के युग में स्वास्थ्य को सही रखने के लिए व्यायाम जरूरी है। जिम सेंटर खुल जाने से नौजवानों को काफी फायदा होगा राजद अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष कौवाकोल मोहम्मद मुजफ्फर अंसारी मौ के पर कौआकोल पंचायत वार्ड नंबर 11 के भावी उम्मीदवार मोहम्मद आबिद, और ढेर सारे नौजवान अरमान,शाहिद चुन्नू, शेरू इम्तियाज उर्फ मिन्टू मिस्त्री  मेराज आदि मौजूद थे
Kawakoldigitallife


कोई टिप्पणी नहीं

Disqus Shortname

sigma2

Comments system

[blogger][disqus][facebook]
Blogger द्वारा संचालित.