ADS

पीड़ित परिवार से मिल विधायक मोहम्मद कामरान ने जताई संवेदना


 पीड़ित परिवार से मिल विधायक ने जताई संवेदना

फोटो मृतक के परिजनों से मिलते विधायक

हर संभव मदद का दिलाया भरोसा निजी तौर पर दस हजार रुपये की पहुंचायी मदद पारिवारिक लाभ योजना की राशि भी दी गयी।

रविवार को पटना के फतुहा में थाना क्षेत्र के बन्दैली खुर्द के वाहन चालक सत्येंद्र यादव की गोली मारकर अपराधियों द्वारा की गई निर्मम हत्या की घटना के बाद मंगलवार को स्थानीय विधायक मोहम्मद कामरान ने मृतक के घर पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। इस दरम्यान विधायक मोहम्मद कामरान ने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना जताते हुए हर सम्भव सहायता करने का भरोसा दिलाया। विधायक ने इस दौरान निजी तौर पर अपने निजी सहयोग से दस हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की। वहीं, बीडीओ के मध्यम से उपलब्ध करवाए गए पारिवारिक लाभ योजना का बीस हजार रुपये का चेक भी मृतक के परिवार को दिया गया। विधायक मोहम्मद कामरान ने कहा कि सूबे में अपराध काफी बढ़ गई है। जिसका जीता जागता उदाहरण गांव के नौजवान सत्येंद्र यादव की हत्या है। उन्होंने घटना पर गहरा शोक और रोष जताते हुए अपराधियों के शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। उल्लेखनीय है कि कौआकोल थाना क्षेत्र के बन्दैली खुर्द गांव के भुनेश्वर यादव का पुत्र 40 वर्षीय सतेन्द्र यादव स्कार्पियो चलाने का काम करता था। रविवार को वह कौआकोल से सवारी लेकर पटना छोड़ने गया था। सवारी को छोड़कर वह वापस कौआकोल लौट रहा था। फतुहा के पास पीहू रेस्टोरेंट के निकट वह स्कार्पियो रोककर गुटखा लेने गया। गुटखा लेकर लौटने के क्रम में तीन की संख्या में रहे अपराधियों ने उससे गाड़ी का चाभी छीनना चाहा। इस क्रम में दोनों में हाथापाई होने लगी। इस बीच अपराधियों ने उसके सीने में गोली मार दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा अपराधी स्कार्पियो लेकर फरार हो गये। मृतक की जेब में मिले लाइसेंस के अधार पर फतुहा पुलिस ने उसके परिवार वालों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद परिवार वाले वहां पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद घर लाकर दाह संस्कार किया...

कोई टिप्पणी नहीं

Disqus Shortname

sigma2

Comments system

[blogger][disqus][facebook]
Blogger द्वारा संचालित.