ADS

कौआकोल प्रखण्ड के जेपी आश्रम सोखोदेवरा में बुधवार को कृषि विज्ञान केन्द्र,ग्राम निर्माण मण्डल सर्वोदय आश्रम सोखोदेवरा में जल शक्ति अभियान कार्यक्रम के तहत एक

कौआकोल प्रखण्ड के जेपी आश्रम सोखोदेवरा में बुधवार को कृषि विज्ञान केन्द्र,ग्राम निर्माण मण्डल सर्वोदय आश्रम सोखोदेवरा में जल शक्ति अभियान कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय किसान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन स्थानीय जिला पार्षद सदस्य अजित यादव ने किया 

उदघाटन अवसर पर किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए जल संजय करना बहुत ही जरूरी है। जिसके लिए जागरूक होना होगा



कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए केवीके के वरीय वैज्ञानिक व प्रधान डॉ रंजन कुमार सिंह ने कहा कि कृषि को लाभप्रद बनाने के लिए जल संचय के सभी तकनीकों को अपनाना होगा। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने जल संचय से संबंधित पेंटिंग और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया जिसमे सफल प्रतिभागियों को केवीके की ओर से पुरस्कृत किया गया। इसके पूर्व आश्रम परिसर में स्थापित बापू की प्रतिमा पर लोगों ने उनकी 150 वीं जयंती पर
माल्यापर्ण कर श्रद्धांजलि अर्पित की कार्यक्रम के बाद जिला पार्षद द्वारा स्वच्छ्ता अभियान के तहत आश्रम परिसर में निर्माण कराए गए पुरुष एवं महिला के लिए दो अलग शौचालय का फीता काटकर उदघाटन किया। मौके पर डीएओ अरविंद कुमार बीडीओ संजीव कुमार झा सीओ सुनील कुमार,मुखिया लीला देवी कल्पना सिन्हा धनन्जय कुमार,जयवंत कुमार,विकास कुमार,निशांत कुमार राजेश झा आदि मौजूद थे

कोई टिप्पणी नहीं

Disqus Shortname

sigma2

Comments system

[blogger][disqus][facebook]
Blogger द्वारा संचालित.